BJP MLA Attacks Mamata Banerjee, Escalating Political Tensions

ABP News
BJP MLA Attacks Mamata Banerjee, Escalating Political Tensions
Full News
Share:

बीजेपी विधायक राम कदम ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि ममता बनर्जी अपने अहंकार और घोर हिंदू विरोधी छवि की वजह से चुनाव हार गईं. खुद भी हारीं और उनका दल भी हारा. अब बद से बदतर उनकी हालत है. वो आंदोलन करने गईं और उनके साथी नेता, विधायक और सांसद कोई नहीं पहुंचा. गिने चुने दो चार नेता पहुंचे. बीजेपी विधायक ने ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा, ''आपकी वहां क्या औकात है, ये बंगाल की जनता ने आपको दिखा दिया. आप विकास के प्रवाह में जुड़ जाएं. अभी वहां पर हमारी सरकार बनी है, बंगाल का हम उद्धार करेंगे. रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को हम साकार करेंगे. सपनों को साकार करने में हमारा साथ दें. विरोध के लिए विरोध न करें. जहां पर सरकार गलतियां करें वहां जरूर बोलें, लेकिन आंदोलन के नाम पर बौखलाहट निकाल रही हैं.'' उन्होंने आगे कहा, ''ममता बनर्जी खुद चुनाव हारने के कारण विपक्ष की नेता नहीं बन सकतीं. इसके लिए राजनीतिक मजबूरी है कि ऐसा विपक्ष का नेता बने जो कठपुतली का काम करे और उसकी डोर उनके हाथ में हो. लोकतंत्र में जो विपक्ष का नेता बनता है उसको शुभकामना मिलनी चाहिए, इसलिए हमारी शुभकामनाएं हैं.'' तेल की कीमतों को लेकर शरद पवार गुट के नेताओं के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "जब दल पूरी तरह से बिखर चुका है, बचे खुचे नेता अजित पवार गुट में जाने की तैयारी में हैं. ऐसी हालत में अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को अपनी ओर खींचकर रखने के लिए ये आंदोलन है. ये जनमानस के लिए आंदोलन नहीं है. केवल सुर्खियों में आने के लिए अगर कोई आंदोलन करता है तो उन्हें शुभकामनाएं हैं." अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.