Congress President Hails Rahul Gandhi's Public Meeting as Historic

Amar Ujala
Congress President Hails Rahul Gandhi's Public Meeting as Historic
Full News
Share:

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी और इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जनसभा को लेकर भारी उत्साह है। गोदियाल ने दावा किया कि कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचना चाहते हैं, लेकिन वाहनों की सीमित उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का नेहरू-गांधी परिवार से ऐतिहासिक संबंध रहा है और उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने जनसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.