कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार युग शुरू हो गया है. बुधवार को आयोजित समारोह में डीके शिवकुमार को राज्य के नए सीएम पद की शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही, उनकी कैबिनेट में जी. परमेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. डीके के बाद उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट में 13 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा रही है. डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले सिद्दारमैया ने गुलदस्ता से उनका स्वागत किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद हैं. के. एच मुनियप्पा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. वे अनुभवी कांग्रेस के दलित चेहरा है. 78 वर्षीय मुनियप्पा एससी समुदाय से आते हैं. कोलार लोकसभा सीट से वे सात बार सांसद रहे. वे पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री रहे हैं. वे देवनहल्ली से पहली बार विधायक बने हैं. इसके अलावा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जखोली, कृष्ण बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खेदार, ईश्वर खांद्रे, यतीन्द सिद्धारमैया, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. हाल ही में पार्टी आलाकमान के आदेश के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यह जिम्मेदारी डीके शिवकुमार को सौंप दी गई. शिवकुमार राज्य में शासन चलाने के लिए अपनी प्राथमिकता जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उन पर जो विश्वास और भरोसा दिखाया है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं. उनके मुताबिक आगे का रास्ता आसान नहीं होगा और कई चुनौतियां सामने आएंगी. वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे. जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का फोकस सुशासन, विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने जैसे मुख्य मुद्दों पर रहेगा.
DK Shivakumar Takes Oath as Karnataka's New Chief Minister
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.