अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से नए एच-1बी वीजा के लिए शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर किए जाने के बावजूद इसकी मांग में कोई कमी नहीं दिख रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वित्त वर्ष 2026 में अमेरिका में काम करने के लिए इस वीजा के लिए आवेदन करने वाले दो लाख से ज्यादा लोगों ने एक लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपये) का भुगतान किया है। बता दें कि ट्रंप ने एच-1बी कार्यक्रम के दुरुपयोग को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए गत सितंबर में शुल्क बढ़ाने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के मंत्री मार्कवायने मुलिन ने मंगलवार को संसद के ऊपरी सदन सीनेट की विनियोग उपसमिति को बताया कि वित्त वर्ष 2026 में डीएचएस को एच-1बी वीजा के लिए करीब 2.86 लाख आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से दो लाख से ज्यादा आवेदकों ने एक लाख डॉलर के शुल्क का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि एक लाख डॉलर का भुगतान करने वाले आवेदकों के कागजात का लगभग 15 दिनों में निपटरा हो जाता है, जबकि सामान्य आवेदकों का निपटरा करने में करीब साढ़े सात महीने लगते हैं। मुलिन ने यह जवाब अमेरिकी सीनेटर सुसैन कालिंस के उस सवाल पर दिया, जिसमें देश के ग्रामीण हिस्सों में डॉक्टरों की कमी के बारे में पूछा गया। उन्होंने पूछा किया कि क्या चिकित्सा पेशेवरों को इस शुल्क से छूट देने पर विचार किया जाएगा। इस पर मुलिन ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में संभावित समाधान की तलाश करेंगे। कुछ अन्य सीनेटरों ने भी देश में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। जबकि अलास्का से रिपब्लिकन सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की ने अपने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। 'हैलो रूबियो... पीएम मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे दोस्त हैं...', लाइव कार्यक्रम में ट्रंप ने किया फोन अमेरिका: H1-B, L-1, F-1 OPT वीजा धारकों के लिए ग्रीन कार्ड नियम बदले... USCIS मेमो की पूरी जानकारी H-1B, F-1 और टूरिस्ट वीजा नियम सख्त: अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड अप्लाई करना हुआ मुश्किल, भारतीयों पर कितना असर? '60 दिन में नौकरी खोजें वरना अमेरिका छोड़ें', H-1B वीजा धारक भारतीय टेक प्रोफेशनल्स को अल्टीमेटम अमान्य हस्ताक्षर पर 10 जुलाई से नहीं मिल सकेगा अमेरिकी वीजा, आंतरिक सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किए नए नियम उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी उसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिस तरह अस्पतालों को विदेशी डॉक्टरों की भर्ती के प्रयासों में करना पड़ रहा है। आइएएनएस के अनुसार, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग द्वारा एक शिक्षा कार्यक्रम के तहत वीजा आवेदनों को मंजूरी देने में हो रही देरी के चलते न्यू हैंपशायर यूनिवर्सिटी को अपने दो हजार विदेशी छात्रों को गंवाना पड़ सकता है। यह मामला उपसमिति की सुनवाई के दौरान उठाया गया। यह एक गैर-आप्रवासी वीजा है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं के माध्यम से गृह सुरक्षा विभाग के पास कानूनी रूप से सालाना 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करने का अधिकार है। जबकि उच्च डिग्री वाले आवेदकों को अतिरिक्त 20 हजार वीजा प्रदान किया जाता है। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से कामगारों को नियुक्त करने के लिए एच-1बी पर निर्भर रहती हैं।
H-1B Visa Demand Remains Strong Despite $100,000 Fee Increase
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.