कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनकी घोषित संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसके चलते वे शपथ लेने वाले सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी संपत्ति में बड़ी मात्रा में जमीन, लग्जरी संपत्तियां और विभिन्न वित्तीय निवेश शामिल हैं. इसी वजह से उन्हें देश के सबसे अमीर मौजूदा मुख्यमंत्रियों में गिना जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि अभी तक विभागों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 14 नेताओं के नाम सामने आए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डी.के. शिवकुमार ने संकेत दिया कि उनके साथ 13 मंत्री भी शपथ लेंगे. हालांकि उन्होंने मंत्रियों के नामों को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. प्रस्तावित मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. नई मंत्रिपरिषद में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों दोनों को जगह दी गई है. इनमें से कई नेता पहले भी कांग्रेस सरकार में जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. कांग्रेस का प्रयास अनुभव और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने का माना जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए. इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रमुख हैं. इसके अलावा कांग्रेस शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4:05 बजे बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस समारोह के साथ ही राज्य में नई कांग्रेस सरकार औपचारिक रूप से कामकाज शुरू करेगी. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा भी घोषित किया जा सकता है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित अपने आवास के बाहर पहुंचे समर्थकों का अभिवादन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके मुख्यमंत्री बनने की खुशी में विशेष पूजा-पाठ और जश्न का आयोजन किया.
Karnataka's D.K. Shivakumar Sworn in as Chief Minister, Becomes Richest Sitting CM
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.