Kerala's UDF Announces 20-Member Council of Ministers Led by Satheesan

Navbharat Times
Kerala's UDF Announces 20-Member Council of Ministers Led by Satheesan
Full News
Share:

तिरुवनंतपुरम:केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी.डी. सतीशन ने रविवार को 20 सदस्यीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) मंत्रिपरिषद की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय संतुलन और सहयोगी दलों की हिस्सेदारी को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चाओं और मंथन पर विराम लग गया। आज यानी सोमवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। नई मंत्रिपरिषद में अनुभवी नेताओं और नई पीढ़ी के चेहरों का मिश्रण देखने को मिला है। इसमें कांग्रेस के साथ यूडीएफ के प्रमुख सहयोगी दलों जैसे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस और अन्य घटक दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।कैबिनेट में कौन-कौन?सतीशन मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार, पी.सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, एम. लिजू, टी. सिद्दीकी, के.ए. थुलसी और ओ.जे. जनीश (कांग्रेस) शामिल हैं। वहीं आईयूएमएल से पी.के. कुन्हालीकुट्टी, एन. समसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा केरल कांग्रेस (जोसेफ) से मॉन्स जोसेफ, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी से शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी से सी.पी. जॉन को भी मंत्री बनाया गया है।कांग्रेस ने विधानसभा में 63 सीटें जीतींसूत्रों के मुताबिक, गठबंधन को शानदार जीत दिलाने के बावजूद सतीशन कांग्रेस को सीमित मंत्रिपद मिलने से कुछ हद तक निराश बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के नामित नेता ने इस बात पर चिंता जताई कि कांग्रेस ने विधानसभा में 63 सीटें जीतीं, लेकिन गठबंधन धर्म और सत्ता साझेदारी की मजबूरियों के कारण पार्टी के केवल 11 नेताओं को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सका।नई सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्रियों के नामइस बीच आईयूएमएल के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने घोषणा की कि वरिष्ठ नेता परक्कल अब्दुल्ला को सरकार के कार्यकाल के पहले आधे हिस्से के बाद मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। यह फैसला कोझिकोड जिले को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से लिया गया है। थंगल ने नई सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्रियों के नामों की औपचारिक पुष्टि भी की। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके साथ ही यूडीएफ की प्रचंड चुनावी जीत के बाद केरल में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होगी।सतीशन ने क्या कहा?सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को आने दीजिए। सभी के लिए अवसर होना चाहिए। नामित मुख्यमंत्री से जब कुछ प्रमुख नामों को शामिल न किए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य लोग भी हो सकते हैं जो समान रूप से या अधिक योग्य हों। उन्होंने कहा कि हालांकि, जब कांग्रेस जैसी पार्टी निर्णय लेती है, तो सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन जैसे कारकों पर विचार करना पड़ता है। ऐतिहासिक जीत के बाद हमारे पास 63 विधायक हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में केवल 11 को ही जगह दे पाए हैं।शपथ ग्रहण में कौन-कौन आएगा?सतीशन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है और वे बाद में शामिल हो सकते हैं। सतीशन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम और आईयूएमएल के नेताओं के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।गुटबाजी के कयासों को खारिज कियाउन्होंने बताया कि जहां पिछले मंत्रिमंडल में कोई अनुसूचित जाति का मंत्री नहीं था, वहीं नए मंत्रिमंडल में दो अनुसूचित जाति के मंत्री शामिल होंगे। सतीशन ने कहा कि केरल में कांग्रेस के हालिया इतिहास में केवल दो महिला मंत्री रही हैं, और एक महिला को ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। उन्होंने मंत्रिमंडल के निर्णयों पर कहा कि पहली बैठक के तुरंत बाद घोषणाएं की जाएंगी। नामित मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम यहां जनता की आकांक्षाओं को साकार करने आए हैं। उन्होंने गुटबाजी के कयासों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने मंत्रियों के चयन को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की।राज्यपाल को सौंप दी लिस्टसतीशन ने कहा कि सूची में कौन सा गुट शामिल है? किसी भी कांग्रेस नेता ने किसी व्यक्ति को प्रभावित नहीं किया। पहली सूची महज 10 मिनट में तैयार की गई थी। बाद में विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हुईं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की सूची शनिवार शाम को तैयार की गई और रविवार शाम को राज्यपाल को सौंप दी गई। सतीशन ने कहा कि यह कांग्रेस और गठबंधन सहयोगियों के बीच सहयोग के कारण संभव हो पाया। उन्होंने मंत्री पद आवंटन को लेकर केरल कांग्रेस (जे) के नेता पी जे जोसेफ के साथ मतभेद होने से भी इनकार किया।मैं सिर्फ तीन वाहनों का काफिला चाहता हूं-सतीशनसतीशन ने कहा कि शिवगिरि मठ के प्रतिनिधियों ने दिन में हुई बैठक के दौरान कोई सूची प्रस्तुत नहीं की। मुख्यमंत्री के बड़े काफिले से बचने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सतीशन ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सुरक्षा दल सीमित करने के लिए कहा था, हालांकि कुछ सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य था। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ तीन वाहनों का काफिला चाहता हूं। पहले लगभग 30 वाहनों का काफिला होता था, जिसमें एक एम्बुलेंस भी शामिल होती थी। लेकिन मैं किसी मुख्यमंत्री को दोष नहीं दे रहा हूं। यह मुख्यमंत्री को दी जाने वाली जेड-प्लस सुरक्षा श्रेणी का हिस्सा है, जिसकी निगरानी केंद्र सरकार भी करती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.