लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भारत के संविधान को लेकर इतने जागरूक रहते हैं कि कई कार्यक्रमों में उनके हाथ में संविधान की छोटी किताब रहती है. उनके इस कदम का अनुसरण अब कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेने वाले डीके शिवकुमार ने भी की है. बुधवार (3 जून 2026) को सीएम पद की शपथ लेते समय उनके हाथ में वैसी ही संविधान की किताब थी, जैसी देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में होती है. बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेकर राज्य की कमान संभाल ली. डिप्टी सीएम के रूप में डॉ. जी परमेश्वर ने शपथ ली. डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ ली. उनके साथ ही 13 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर भी शामिल हैं. आठ बार के विधायक रह चुके डीके शिवकुमार लंबे समय से सीएम की कुर्सी के लिए प्रयास कर रहे थे. इस वजह से कर्नाटक की पॉलिटिक्स में शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच नेतृत्व को लेकर लंबे समय से खींचतान चली. जब कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिद्धरमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो डीके शिवकुमार को राज्य की बागडोर सौंप दी गई. ಕರ್ಮಣ್ಯೇವಾಧಿಕಾರಸ್ತೇ ಮಾ ಫಲೇಷು ಕದಾಚನ | ಮಾ ಕರ್ಮಫಲಹೇತುರ್ಭೂರ್ ಮಾ ತೇ ಸಂಗೋಸ್ತ್ವ ಕರ್ಮಣಿ || pic.twitter.com/VElVFR1U3M बुधवार को बेंगलुरु स्थित लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सीएम, डिप्टी सीएम के साथ अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
Shivakumar Sworn In as Karnataka CM with Constitution in Hand
DNA Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.