SP Pledges to Restore Old Pension Scheme if Elected in UP

Amar Ujala
SP Pledges to Restore Old Pension Scheme if Elected in UP
Full News
Share:

शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दानिश अली ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।विज्ञापनउन्होंने कहा कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य कराना सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विपरीत है। सपा सरकार बनने पर शिक्षकों से केवल शिक्षण कार्य ही कराया जाएगा। वर्तमान सरकार शिक्षकों का अपमान कर रही है, जिसका जवाब शिक्षक समाज और जनता चुनाव में देंगे।विज्ञापनTrending Videosदानिश अली ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और पीडीए के समर्थन से उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल सपने दिखाकर और समाज में जातीय विभाजन पैदा कर सत्ता हासिल करती है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और शिक्षक समाज भी बदलाव के लिए तैयार है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद व अमित यादव रिंकू, सैयद रिजवान आदि मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

SP Pledges to Restore Old Pension Scheme if Elected in UP | Achira News