पश्चिम बंगाल में सत्ता जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी में टूट के बाद अब ममता बनर्जी के करीबी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब तृणमूल के बागी विधयाकों के एक गुट ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और नेता विपक्ष के पद के लिए ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन करने वाले 58 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब तृणमूल के भीतर बढ़ती अनिश्चितता और हाल के हफ्तों में कोलकाता नगर निगम (KMC) में पार्टी पार्षदों ने भी इस्तीफे दिए हैं। फिरहाद हकीम के बाद कोलकाता के मेयर का पद कौन संभालेगा, अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। टीएमसी के सबसे प्रमुख नेताओं में माने जाने वाले फिरहाद हकीम ने पहले तृणमूल प्रमुख से इस पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी थी। इस फैसले के पीछे बंगाल में BJP के सत्ता में आने के बाद काम करने में आ रही मुश्किलों का हवाला दिया गया। तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, 'उस समय, उनसे इस्तीफा न देने के लिए कहा गया था। हालांकि, आज उन्होंने फिर से ममता बनर्जी से पद छोड़ने की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने सहमति दे दी।' तृणमूल के एक कद्दावर अल्पसंख्यक चेहरे, हकीम 2018 से कोलकाता के मेयर के रूप में कार्य कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाल चुके हैं।
TMC Leader Firhad Hakim Resigns as Kolkata Mayor Amid Party Uncertainty
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.