Uddhav Thackeray Calls Emergency Meeting with Shiv Sena MPs Amid Political Tensions in Maharashtra

ABP News
Uddhav Thackeray Calls Emergency Meeting with Shiv Sena MPs Amid Political Tensions in Maharashtra
Full News
Share:

महाराष्ट्र के सियासी कॉरिडोर से बड़ी खबर आई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सांसदों की आपात बैठक बुलाई है. अब सवाल है कि आखिर इमजेंसी मीटिंग बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी, क्या महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है. बीते सालों में महाराष्ट्र की सियासी घटनाओं ने देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उद्धव ने सभी सांसदों को बैठक के लिए मातोश्री में 14 जून को बुलाया है. दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी की पृष्ठभूमि में इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव पिछले कुछ बैठकों में अनुपस्थित रहे थे. ऐसे में अब 14 जून की बैठक में उनकी मौजूदगी पर सभी की नजरें टिकी होंगी. Watch | उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों की आपात बैठक बुलाई -उद्धव के कुछ सांसद शिंदे के संपर्क में- सूत्र जनहित @Sheerin_sherry के साथ | https://t.co/smwhXUROiK #UddhavThackeray #EknathShinde #Maharashtra @MeghaSPrasad pic.twitter.com/bb6WpekeIF परभणी लोकसभा सीट से सांसद संजय हरिभाऊ के बैठकों में अनुपस्थिति के बाद ठाकरे गुट ने जिला इकाई में कुछ संगठनात्मक बदलाव भी किए. वहीं दूसरी तरफ शिंदे गुट के नेता कई बार दावे करते रहे हैं कि ठाकरे गुट के नेता हमारे संपर्क में हैं. इससे पहले हिंगोली से सांसद नागेश बापुराव ने डिप्टी सीएम शिंदे से मुलाकात की थी. नासिक से सांसद राजाभाऊ वाजे ने डिप्टी सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे से मुलाकात की थी. शिरडी से सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे ने महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता उदय सामंत से मुलाकात की थी. इन मुलाकातों ने कहीं न कहीं एक तरह से उद्धव गुट की चिंताएं बढ़ा दी हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना सरकार में रहते हुए भी सात सीटों पर ही जीत पाई थी. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे थे. क्योंकि यहां एनडीए से ज्यादा विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने सीटें जीती थीं. कांग्रेस- 13 उद्धव गुट- 9 शरद पवार गुट- 8 निर्दलीय- 1 (कांग्रेस उम्मीदवार ने बगावत कर दी थी) बीजेपी- 9 अजित पवार गुट- 1 शिंदे गुट- 7 वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.